आकाशीय बिजली की चपेट में आए बीएसएफ जवान की मौत
कन्नौज, जून 24 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के नौगाई गांव निवासी बीएसएफ जवान विनीत कुमार दुबे की पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार विनीत कुमार दुबे पुत्र सुरेंद्र कुमार दुबे मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे भारत-बांग्लादेश सीमा पर पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। पेट्रोलिंग के दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना बीएसएफ अधिकारियों ने परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि विनीत कुमार दुबे वर्ष 2003 में बरेली से बीएसएफ में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण ग्वालियर के टेकनपुर स्थित बीएसएफ अका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.