प्रयागराज, मार्च 20 -- सहसों/सोरांव, हिन्दुस्तान टीम। गंगापार में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर हुई दो किसानों की मौत के बाद गांवों में मातम पसरा है। पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश भी देखा जा रहा है। घटना के बाद से ही परिजन सरकारी मुआवजे और त्वरित राहत की मांग को लेकर आवाज उठाने लगे हैं।चकिया घरहरा गांव में किसान संग्राम सिंह यादव की मौत के बाद उनके घर पर कोहराम मचा है। पत्नी शकुंतला देवी बार-बार बेहोश हो रही हैं, जबकि परिजन और ग्रामीण ढांढस बंधाने में जुटे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संग्राम सिंह परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे, ऐसे में उनके जाने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।इसी तरह जलालपुर मलाक बेला गांव में राम बहादुर पटेल की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। उनके बेटे शिव बहादुर समेत परिजन प्रशासन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.