आकाशीय बिजली का कहर, घास लाने गई युवती की मौत
सहरसा, जून 27 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद गांव में शनिवार दोपहर ठनका गिरने से खेत में घास लाने गई एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। मृतका की पहचान अमरुल्लाह टोला वार्ड-5 निवासी दिलीप दास की 18 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। वहीं वीरेंद्र दास की 17 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सहरसा रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार दोनों युवतियां घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में घास लाने गई थीं। इसी दौरान तेज हवा और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गईं। यह भी पढ़ें- करंट से भैंस की मौत, थाने में दिया आवेदन ठनके से पेड़ में लगी आग:नगर परिषद के हिन्दुपुर वार्ड संख्या-08 में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.