आकाशवाणी के उद्घोषक की माता के निधन पर शोक
गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर। आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक वेद प्रकाश श्रीवास्तव (वेद भाई) की माता दमयंती श्रीवास्तव (85) के निधन पर गुरुवार को सिविल लाइन्स स्थित मां अकलेश सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया। सभा में सभी ने दो मिनट का मौन रख शोक संवेदना व्यक्त की। दमयंती देवी अपने पीछे तीन पुत्र, उनकी बहुएं तथा एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा परिषद, डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, मनजीत श्रीवास्तव, ई रंजीत श्रीवास्तव, संजीत कुमार, अनिल मिश्रा, वेद प्रकाश, श्रीप्रकाश, मुकेश शाही, संजय यादव, डॉ. प्रभात कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.