रांची, अप्रैल 30 -- रांची/जमशेदपुर, हिटी। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम (वार्ड-17) की निवासी शांभवी तिवारी ने सीआईएससीई 12वीं (बायो साइंस) की परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। शांभवी की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण को दिया है। शांभवी के पिता राजेश रमण आकाशवाणी में कार्यरत हैं और माता निभा सिन्हा सेंट मेरीज इंग्लिश हाईस्कूल में भौतिकी की शिक्षिका हैं। परिवार के शैक्षणिक परिवेश को उनकी सफलता का मुख्य आधार माना जा रहा है।शांभवी यह भी पढ़ें- जमशेदपुर की शांभवी तिवारी ने रचा इतिहास, 12वीं साइंस में 100% अंक लाकर बनीं नेशनल टॉपर ने 'हिन्दुस्तान' के साथ अपनी सफलता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.