आकाशयान प्रतियोगिता में डायनेस्टी को मिला दूसरा स्थान
रुद्रपुर, अक्टूबर 6 -- खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म के विद्यार्थियों मोहम्मद नाजिम, हर्षित चौसाली और भरत भट्ट ने हल्द्वानी में आयोजित राष्ट्रीय आकाशयान स्पर्धा की हाइड्रो रॉकेट कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 49 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। सभी विद्यार्थियों को स्वनिर्मित रॉकेट को सबसे अधिक दूरी तक उड़ाना था। प्रतियोगिता में डायनेस्टी गुरुकुल के विद्यार्थियों ने स्वनिर्मित रॉकेट को 148.5 मीटर तक उड़ाकर द्वितीय स्थान हासिल किया। संस्था की ओर से पुरस्कार स्वरूप विद्यार्थियों को पांच हजार रुपये की धनराशि, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट, डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, मनीष चंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.