धनबाद, मई 29 -- कतरास थाना क्षेत्र की छाताबाद मस्जिद के समीप आकाशकिनारी ग्राउंड में बुधवार की देर रात हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी एस. मो. याकूब और बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार विमल गुरुवार को कतरास थाना पहुंचे और थाना प्रभारी प्रवीण कुमार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है। छाताबाद में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया। इसमें एक काले रंग का स्कॉर्पियो वाहन जाता दिख रहा है। इसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने मामले में छह संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- छाताबाद गोलीकांड में चार हिरा...