जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- कोल्हान में हाल के दिनों में नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस अब जंगलों में छिपाए गए हथियारों की तलाश में जुट गई है। आकाश, सचिन समेत छह नक्सलियों से पूछताछ कर पुलिस उन हथियारों का पता लगाने की तैयारी कर रही है, जिन्हें नक्सलियों ने जंगलों में छिपा रखा है। इनमें एके-47, इंसास राइफल और पिस्टल समेत अन्य हथियार शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, हाल में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को संबंधित मामलों में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रोडक्शन कराया जाएगा। इसके बाद उनसे पूछताछ कर हथियारों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि संगठन के पास कितने हथियार थे, इनमें से कितने हथियार सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगे और कितने हथियार अभी भी जंगल में छिपे हुए हैं।

पश्चिम बंगाल पुलिस के...