दरभंगा, अप्रैल 24 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। दरभंगा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर विकसित करने की कवायद चल रही है। दरभंगा-सकरी एनएच 27 के किनारे रानीपुर गोपालपुर में रनवे और सिविल एन्क्लेव (टर्मिनल) का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। तीनमंजिला हाईटेक टर्मिनल भवन 912 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। इसके नवंबर 2026 तक चालू होने की संभावना है। अब तक 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। हवाई अड्डे का काम तेजी से चल रहा है। ग्राउंड, फर्स्ट व सेकेंड फ्लोर में करीब 20-30 फीसदी काम जल्द पूरा हो जाने की उम्मीद है। इसके निर्माण के बाथ ही टर्मिनल की दीवारों को मिथिला पेंटिंग से सजाने की योजना है। टर्मिनल भवन से सटे हिस्से में पांच एयरोब्रिज, 40 चेकइन काउंटर और सात नए विमान वे बनेंगे। परिसर से सटे हिस्से में कार्गो हब और लॉजिस्टिक पार्...