कौशाम्बी, जून 9 -- आकांक्षी विकास खंड कौशाम्बी में सीएम फेलो की अगुवाई में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सुरेश राय ने की। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष जोर दिया। बैठक में बीडीओ ने सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, वित्तीय समावेशन, बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरण, बैंक खातों के संचालन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग संबंधी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। उपस्थित बैंक प्रबंधकों एवं बैंक सखियों ने क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए। सीएम फेलो ने सभी बैंकों एवं संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर बल दिया। य...