आकांक्षी योजना की समीक्षात्मक बैठक में दिए गए कई निर्देश
लखीसराय, जून 6 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर के आंबेडकर सभा भवन में शनिवार को आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत 38 प्रमुख संकेतकों की एक समीक्षात्मक बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता जिला योजना पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने की। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप, सीडीपीओ रीना कुमारी, प्रखंड पशुपालन अधिकारी डॉ. धीरज कुमार, पीएचईडी कनीय अभियंता विपिन कुमार, मनरेगा पीओ कौशलेन्द्र कुमार, स्वच्छता समन्वयक, आकांक्षी प्रखंड फेलो तमन्ना सामल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में सभी 38 संकेतकों की प्रगति की बारी-बारी से समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.