गाजीपुर, जुलाई 31 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के छह आकांक्षी ब्लॉकों में ई लाइब्रेरी बनायी जाएगी। नीति आयोग से मिली धनराशि इस पर खर्च की जाएगी। ब्लॉक परिसर में स्थान चिंहित होंगे। ई-लाइब्रेरी को राजकीय पुस्तकालय के रूप में बनाया जाएगा। इससे ब्लॉक के कई गांव के छात्र-छात्राएं लाइब्रेरी का लाभ उठा सकेंगे। ई-लाइब्रेरी बनाने पर करीब 15 से 20 लाख खर्च आएगा। जिसका प्रस्ताव तैयार हो चुका है। उच्चाधिकारियों से स्वीकृति मिलने पर काम शुरू होगा। इन ब्लाकों में अबतक स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण समेत अन्य बिंदुओं पर विशेषकर काम कराया गया है। अब ई-लाइब्रेरी बनाने का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर कार्ययोजना बनायी गयी है। जिसमें गाजीपुर के छह आकांक्षी ब्लॉक क्षेत्र में एक ई-लाइब्रेरी को भी शामिल किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...