आकांक्षी ब्लॉक के 40 सूचकांकों की समीक्षा, बेहतर प्रगति पर सराहना
कुशीनगर, सितम्बर 29 -- पडरौना, निज संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत चिह्नित 40 सूचकांकों की नीति आयोग भारत सरकार के निदेशक मनीष कुमार विमल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभिन्न सूचकांकों में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।समीक्षा के दौरान सूचकांकों में बेहतर प्रगति मिलने पर निदेशक ने विकासखंड और जनपद के अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने पर जोर दिया। बैठक के बाद निदेशक ने ग्राम पंचायत दांदोपुर का भ्रमण किया। यहां उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर समूह की गतिविधियों और उनके कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ ही भारत नेट की स्थिति का जायजा लिया। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.