कौशाम्बी, अगस्त 22 -- केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत जिले के मंझनपुर और कौशाम्बी विकास खंडों के लिए केंद्रीय प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति की गई है। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के तहत कैबिनेट की नियुक्ति समिति सचिवालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में निदेशक पद पर तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल को कौशाम्बी जिले का आकांक्षी ब्लॉकों का केंद्रीय प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। केंद्रीय प्रभारी अधिकारी मंझनपुर और कौशाम्बी ब्लॉक में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत परखेंगे। विकास कार्यों की प्रगति की निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। उनके स्तर से स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, ...