मिर्जापुर, अगस्त 5 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। आकांक्षी विकास खंड हलिया के सभागार में बीडीओ विमल प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत राशन कार्ड धारक परिवारों, विशेषकर महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना आजीविका मिशन का उद्देश्यबैठक की चर्चा कहा गया कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के सामाजिक एवं आर्थिक विकास संबंधी लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ ने कहा कि नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय समावेशन, महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन प्रमुख प्राथमिकताएँ हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि विकास खंड के प्रत्येक ग्राम पंचायत में ऐसे सभी पात्र राशन क...