सिमडेगा, जुलाई 23 -- बांसजोर, प्रतिनिधि। आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। बांसजोर प्रखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बोंगेरा और बरडेगा ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल किया है। बोंगेरा को 89.07 प्रतिशत और बरडेगा को 86.92 प्रतिशत अंक मिले हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में गुणवत्ता सुधार के लिए नियमित मॉनिटरिंग, साप्ताहिक एवं मासिक समीक्षा, निरीक्षण और ऑन-साइट मेंटरिंग की गई। साथ ही दस्तावेजीकरण, संक्रमण नियंत्रण, जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन, रिकॉर्ड संधारण और मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग भी दिया गया। क...