कोडरमा, अगस्त 8 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रमुख विकास सूचकांकों की प्रगति की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में शामिल अधिकारी बैठक में बीपीओ राधा सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार,भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी टीनी इक्का, महिला पर्यवेक्षक अनिता कुमारी एवं अनुराधा तिर्की, आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जयनगर नीति आयोग द्वारा चयनित आकांक्षी प्रखंड है। ऐसे में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, सामाजिक विकास तथा आधारभूत संरचना से जुड़े सभी प्रमुख विकास ...