लखीसराय, जुलाई 11 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर के आंबेडकर सभा भवन में शनिवार को आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप ने की। उन्होंने विभिन्न विभागों के विकास संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा सभी अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिए। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत निर्धारित सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करना अतिआवश्यक है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय और पूरी तत्परता के साथ धरातल पर कार्य करना होगा। इससे ही प्रखंड के समग्र और चहुमुखी विकास में गति आएगी। इस बैठक में आंकाक्षी प्रखंड कार्यक्रम से जुड़े निर्धारित 38 संकेतकों को संतृप्त करने के बारे में चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: 17 को प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन स...