आरा, अक्टूबर 7 -- आरा, हमारे संवाददता। जिले के आकांक्षी प्रखंड संदेश, बिहिया और शाहपुर में विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही विकास संकेत में सुधार के निर्देश दिए गए। इसे लेकर डीएम मनेश कुमार मीणा की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। इस दौरान तीनों आकांक्षी प्रखंडों के विभिन्न विकासात्मक एवं सामाजिक संकेतकों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से निर्धारित सूचकांकों के विरुद्ध अब तक की उपलब्धियों की जानकारी ली। साथ ही अपेक्षित प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। इस क्रम में विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाल विकास परियोजना से संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करते हुए कार्यों का पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने ...