आकांक्षी जिलों की दौड़ में कटिहार 40वें स्थान पर पहुंचा
कटिहार, जुलाई 17 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम (एडीपी) और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) के तहत कटिहार ने विकास के कई मानकों पर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। जिले का समग्र स्कोर (कंपोजिट स्कोर) बढ़कर 61.2 हो गया है और मार्च 2026 की डेल्टा रैंकिंग में कटिहार देशभर के आकांक्षी जिलों में 40वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं मनिहारी ब्लॉक ने पूर्वी भारत में पहला स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है, जबकि कुरसेला ब्लॉक ने सम्पूर्णता अभियान के छहों प्रमुख संकेतकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है। इन उपलब्धियों की जानकारी गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सामने आई। बैठक की अध्यक्षता भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.