पलामू, जनवरी 5 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के संयुक्त सचिव सह नीति आयोग की ओर से आकांक्षी जिला पलामू के प्रभारी कृष्णकांत पाठक ने सोमवार को समीक्षा करते हुए विभिन्न इंडिकेटर में अबतक के विकास पर चर्चा की। पलामू समाहरणालय में हुई बैठक में नीति आयोग के विभिन्न इंडिकेटरों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी विभागों के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने आकांक्षी जिले पलामू के विकास से संबंधित निर्धारित प्रमुख प्रक्षेत्र यथा कृषि एवं जल संसाधन, हेल्थ एंड न्यूट्रिशन, स्किल डेवलपमेंट, शिक्षा और मौलिक आधारभूत संरचना के लिए अबतक किए गए कार्यो की जानकारी ली। साथ ही लक्ष्य को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। हेल्थ एंड न्यूट्रिशन की समीक्षा के क्रम में केंद्रीय संयुक्त सचिव ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से जिले में संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.