पूर्णिया, फरवरी 12 -- पूर्णिया। नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम की शुरूआत से लेकर अब तक सुधार के मामले में सीमांचल के दो जिले पूर्णिया और अररिया देश में टॉप टेन जिलों में शामिल हैं। देश के 112 जिलों में छठे स्थान पर अररिया तो सातवें स्थान पर पूर्णिया जिला है। नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम की मुख्य थीम स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि,वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास तथा आधारभूत संरचना के अंतर्गत जिले के सभी परिणाम आधारित प्रमुख संकेतकों (की-परफार्मेंस इंडीकेटर्स) में पूर्व की तुलना में अररिया और पूर्णिया जिले ने उल्लेखनीय प्रगति की है। इसके कारण ही सीमांचल के दोनों जिले देश के टॉप टेन जिलों में शामिल हैं। आकांक्षी जिला कार्यक्रम की शुरूआत 2018 में हुई है। इसमें बिहार के 13 जिले समेत देश के कुल 112 पिछड़े जिलों को शामिल किया गया ...