शाहजहांपुर, मार्च 1 -- आकांक्षा पब्लिक इंटर कॉलेज और आकांक्षा हाई स्कूल में मौखिक परीक्षाएं समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों ने होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया। बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगोत्सव मनाया और विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक माहौल रहा। विद्यालय की प्रबंधक उर्मिला सक्सेना से विद्यार्थियों ने आशीर्वाद लिया। प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना ने बच्चों को हर्बल रंगों के प्रयोग की सलाह दी और हानिकारक व पानी वाले रंगों से बचने की हिदायत दी, ताकि जल संरक्षण हो सके। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.