नई दिल्ली, फरवरी 26 -- आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना के साथ अपने रिश्ते और ऑन-स्क्रीन इंटीमेसी पर खुलकर बात की। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि 'बिग बॉस 19' के विनर और उनके पति गौरव खन्ना ने उनकी सीरीज 'दिल धोखा और डिजायर' पर क्या कहा था। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि गौरव का इंटीमेसी सीन पर क्या कहना है।क्या बोलीं आकांक्षा? आकांक्षा चमोला ने हौटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में कहा, 'गौरव और मेरी शादी को नौ साल हो चुके हैं। मुझे सच में समझ नहीं आता कि लोग कॉमन सेंस का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? हम दोनों एक ही इंडस्ट्री से हैं इसलिए इस तरह की बातचीत हमारे बीच कई बार हो चुकी है। क्या लोगों को वाकई लगता है कि मुझे पहली बार इस तरह का कोई रोल ऑफर हुआ है या गौरव को ऐसे प्रोजेक्ट्स नहीं मिलते?'गौरव का इंटीमेट सीन पर क्या कहना है? आ...