आकांक्षा परीक्षा में पल्लवी भारती का शानदार प्रदर्शन, राज्य में नौवां स्थान
कोडरमा, अप्रैल 16 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। आकांक्षा परीक्षा के प्रथम चरण में शारदा विद्या मंदिर, योगियाटिल्हा की छात्रा पल्लवी भारती पिता सचिन कुमार यादव का चयन हुआ है। पल्लवी ने 151 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में नौवां स्थान हासिल किया है, जिससे विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। जानकारी के अनुसार, आकांक्षा परीक्षा में मैट्रिक बोर्ड के अपियरिंग छात्र शामिल होते हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को सरकार द्वारा मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई निःशुल्क कराई जाती है। पल्लवी की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विधायक अमित कुमार यादव, जिला परिषद सदस्य प्रीति कुमारी, मुखिया इरफान अंसारी, पूर्व मुखिया श्यामसुंदर यादव, समाजसेवी देवनारायण यादव, शिवशंकर पासवान, मोहन यादव, पंसस चमेली देवी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.