गढ़वा, मार्च 5 -- गढ़वा। आकांक्षा परीक्षा 2026 का आयोजन आठ मार्च को किया जाएगा। उसमें दसवीं कक्षा में अध्यनरत 2324 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में तीन जगह पर केंद्र बनाया गया है, जिसमें आरकेवीएस संस्थान रेहला रोड, आरके पब्लिक स्कूल सोनपुरवा और ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल पुरानी बाजार शामिल है। परीक्षा आठ मार्च की सुबह 9.45 से दोपहर एक बजे तक ली जाएगी। उक्त संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने बताया कि झारखंड अधिविद्य परिषद रांची की ओर से आकांक्षा परीक्षा आयोजित की जाती है। उसमें परीक्षा पास होने पर सरकार की ओर से इंजीनियरिंग, मेडिकल और क्लैट की तैयारी विद्यार्थियों को कराई जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.