सीवान, मई 14 -- तरवारा/दरौंदा, एक संवाददाता। तरवारा मुख्यालय स्थित चिल्ड्रन राइज हाईस्कूल तरवारा की छात्रा व सिसई निवासी आकांक्षा कुमारी ने 94.8 अंक लाकर परिवार व स्कूल का मान बढ़ाया है। विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार प्रसाद ने बताया कि आकांक्षा कुमारी बहुत ही मेधावी छात्रा है। अपने परिश्रम व परिवार के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन से अच्छा अंक लाकर परिवार व स्कूल का मान बढ़ाया है। आकांक्षा ने 10 वीं की परीक्षा में भी 94 फीसदी अंक लाया था। आकांक्षा के पिता रंजीत कुमार की छितौली बाजार पर जेनरल स्टोर की दुकान है। यह भी पढ़ें- सुमुख शंकर , 96 प्रतिशत , सीता शरण मेमोरियल स्कूल भयहर , नालंदा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...