बागपत, मई 12 -- बड़ौत। नगर की रहने वाली युवती आकांक्षा का अपहरण करने के बाद आरोपी ने हरियाणा के सोनीपत ले जाकर गोली मार दी थी। अस्पताल में युवती का इलाज चल रहा है। सोमवार देर शाम मामले की जांच के लिए हरियाणा पुलिस बड़ौत पहुंची। पुलिस ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी खंगाले और लोगों से पूछताछ की। हरियाणा के सोनीपत पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के गांव कुमारसपुर के पास रजवाहे के किनारे युवती घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना पर मुरथल और बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल युवती की गर्दन और पैर के ऊपरी हिस्से में गोली लगी हुई थी, जबकि सिर पर भी चोट के निशान थे। यह भी पढ़ें- रोहतक पीजीआई में जिंदगी की जंग लड़ रही आकांक्षा घायल युवती की पहचान बड़ौत के बड़का रोड निवासी आकांक्षा पुत्री सुनील के रूप में हुई थी। आकांक्षा ने पुलिस को बताया कि सोनीपत के एक...