आकांक्षा के 52 विद्यार्थियों ने पाई जेईई मेन में सफलता
रांची, फरवरी 17 -- रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित राज्य स्तरीय 'आकांक्षा' कार्यक्रम के 52 छात्र-छात्राओं ने जेईई मेन 2026 में उत्कृष्ट पर्सेंटाइल हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। जिला स्कूल कैंपस रांची में संचालित इस आवासीय कार्यक्रम के विद्यार्थियों की सफलता से विभागीय अधिकारियों व शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। शुभम कुमार बर्णवाल ने 99.83 पर्सेंटाइल के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। कृष्ण कुमार ने 98.98 पर्सेंटाइल और विनीत कुमार ने 96.83 पर्सेंटाइल शीर्ष छात्रों में शामिल रहे। इसके अलावा कई विद्यार्थियों ने 90 से अधिक पर्सेंटाइल हासिल कर उल्लेखनीय सफलता पाई। अकांक्षा कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2016-17 में की गई थी। इसके तहत सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को इंजीनियरिंग, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.