आकांक्षा के नौ छात्र-छात्राएं सफल
रांची, जून 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से निःशुल्क संचालित राज्यस्तरीय आकांक्षा कार्यक्रम, जिला स्कूल कैंपस, रांची में पढ़ रहे नौ छात्र-छात्राओं ने जेईई एडवांस्ड-2026 में सफलता प्राप्त की है। सफल होने वाले छात्रों में शुभम कुमार बर्नवाल, विनित कुमार, महादेव मंडल, मिथिलेश कुमार दास, रतन रजक, सुमित अनिश तिग्गा, बिशु हेम्ब्रॉम, मोनिका कुजूर और सोनल एक्का शामिल हैं।आकांक्षा योजना की शुरुआत वर्ष 2016-17 में इुई थी। इसके तहत सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले गरीब और मेधावी बच्चों को मेडिकल, इंजीनियरिंग व क्लैट की तैयारी के साथ इंटर-विज्ञान की पढ़ाई निःशुल्क कराई जाती है। यह भी पढ़ें- जेईई एडवांस्ड-2026 में शुभम कुमार ऑल इंडिया टॉपर यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2026 results: जेईई एडवांस्ड 2026 टॉपर AIR 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.