रामगढ़, अप्रैल 28 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधिशहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आकांक्षा एडू स्टेशन के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संस्थान के दो मेधावी छात्र राजीव गुप्ता और देवेंद्र कुमार सोनी ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। राजीव गुप्ता का चयन एसएसी सीजीएल परीक्षा के तहत आयकर विभाग में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर हुआ है, वहीं देवेंद्र कुमार सोनी ने एनईटी जेआरएफ परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। राजीव गुप्ता की यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम और लगन का परिणाम है। इससे पहले भी वे कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुके हैं, जिनमें एसएससी सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा 2025, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (फाइनल मेरिट सूची), इंटेलिजेंस ब्यूरो सिक्योरिटी असि...