संभल, मार्च 13 -- मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में शुक्रवार को आकांक्षात्मक विकास खंडों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के संकेतकों के संतृप्तिकरण की स्थिति पर चर्चा की गई। सीडीओ ने निर्देश दिए कि आकांक्षात्मक विकास खंडों के सभी इंडिकेटर संतृप्त किए जाएं, ताकि गांवों और आमजन का समग्र विकास हो सके। स्वास्थ्य विभाग के एएनसी रजिस्ट्रेशन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, संस्थागत प्रसव, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े संकेतकों की समीक्षा की गई। एलएमपी टूल के उपयोग को लेकर भी जानकारी ली गई। सीडीओ ने निरीक्षण आख्या न देने वाले नोडल अधिकारियों से स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. तरुण पाठक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...