कौशाम्बी, मार्च 30 -- जिले में पिछले कुछ दिनों के भीतर दो बार हुई बेमौसम बारिश ने अन्नदाताओं की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर जहां असमय वर्षा ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया, वहीं अब तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण बालियां तेजी से सूखने लगी हैं। किसानों को आशंका है कि यदि दोबारा बारिश हो गई या अत्यधिक गर्मी के कारण बालियां ज्यादा सूख गईं तो दाने चटककर खेत में ही बिखर सकते हैं। ऐसे में फसलों की कटाई के लिए मजदूरों के साथ-साथ मशीनों की मांग गांव-गांव बढ़ गई है। संभावित प्राकृतिक और आकस्मिक खतरों को देखते हुए अब किसान जल्द से जल्द कटाई पूरी करने में जुट गए हैं। इसी कारण इस बार हाथों से कटाई के बजाय हार्वेस्टर मशीन व ट्रैक्टर मशीन की मांग अचानक बढ़ गई है। स्थिति यह है कि मशीनें सीमित हैं और खेतों की संख्या अधिक है। इसके चलते फसलों की क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.