हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 12 -- बिहार में विधवा, बुजुर्ग और दिव्यागों को हर महीने दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आकस्मिक फंड से राशि की निकासी पर सियासी हंगामा मचा हुआ है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाल ही में आरोप लगाया कि बिहार सरकार का खजाना खाली हो चुका है, इसलिए पेंशन जैसे नियमित खर्चों के लिए आकस्मिक निधि से पैसा निकाला जा रहा है। अब तेजस्वी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए सरकार से टेढ़े सवाल शुरू कर दिए हैं। उन्होंने पूछा है कि आकस्मिक फंड से अगर पेंशन दी जा रही है, तो विकास के लिए चल रही योजनाओं का पैसा सरकार के पास कहां से आएगा? तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बयान जारी कर आरोप लगाया कि एनडीए की दिवालिया राजनीति और नेतृत्व के कारण ख...