साहिबगंज, अप्रैल 22 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के श्रीकुंड उच्च विद्यालय मैदान में बुधवार की शाम आकलन सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बरहरवा इकाई की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सादेमान अली ने की। बैठक में सहायक अध्यापकों की दो प्रमुख मांगों आकलन पास को टेट के समतुल्य मान्यता देने तथा समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने को लेकर विस्तार से चर्चा कर आगे की रणनीति तय की गई। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि मोर्चा के निर्देश पर 23 व 24 अप्रैल को जिले के सभी प्रखंडों के सहायक अध्यापक सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान सत्ताधारी दल के विधायक और मंत्रियों के आवास के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। यह भी पढ़ें- सहायक आचार्यों को नौ माह से वेतन नहीं मिलने पर आज विरोध प्रदर्...