आकलन पास सहायक अध्यापकों की बैठक, 11 अगस्त को विधानसभा घेराव में शामिल होने का निर्णय
हजारीबाग, अगस्त 10 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की बैठक रविवार को बीआरसी भवन के बाहरी परिसर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सचिव अरुण मंडल ने किया जबकि संचालन राघवेंद्र लाल ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश स्तरीय संघ के आहूत विधानसभा धरना, प्रदर्शन कार्यक्रम में अपने विभिन्न मांगों को लेकर 11 अगस्त को रांची कुच करेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी सहायक अध्यापक एवं शिक्षिकाओं को रांची अपनी मांगों को लेकर आकस्मिक अवकाश लेकर जाना है। बैठक में शिक्षक मनोज कुमार ने कहा यदि हेमंत सोरेन की सरकार हम लोगों की मांगे पूरी नहीं करती है तो आने वाले समय में इससे भी अधिक उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर सचिव अरुण मंडल, राघवेंद्र लाल, नारायण महतो, मनोज कुमार, राजेंद्र गुप्ता, अनिल बरनवाल, चंद्रिका सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.