साहिबगंज, अप्रैल 14 -- साहिबगंज। झारखंड राज्य आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को पाकुड़ विधायक निशात आलम व राजमहल विधायक एमटी रजा ने मिल कर मांग पत्र सौंपा। संघ की मांग है की आकलन परीक्षा को टेट के समतुल्य माना जाये, समान काम के बदले समान वेतन मिले सहित अन्य मांग की गई है। संघ का कहना है की मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभागीय बैठक नहीं होने की स्थिति में 18 अप्रैल से मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना- प्रदर्शन एवं आमरण अनशन की सूचना दी गई है। इस पर राजमहल एवं पाकुड़ विधायक ने वार्ता करवाने का आश्वासन दिया। मौके पर संघ के प्रदेश महासचिव विकास कुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साह, अनिल यादव, हरि यादव, प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र हरि, कुंज बिहारी साह, धर्मराज मंडल, प्रकाश रजक आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...