पलामू, मार्च 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के पंचायतों में बनाए गए केंद्रों पर रविवार को उत्साह साक्षर भारत अभियान के तहत नव साक्षरों का बुनियादी साक्षरता आकलन एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा आयोजित की गई। प्रश्न पत्र तीन भागों में बंटे थे। लिखना, पढ़ना और संख्यात्मक ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। कुल प्रश्न 150 नंबर के थे। पलामू के जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने मेदिनीनगर के मध्य विद्यालय हमीदगंज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पलामू में 19 हजार नव साक्षरों का आकलन जांच परीक्षा लेने का लक्ष्य है। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जांच परीक्षा ली जा रही है। मध्य विद्यालय हमीदगंज के केंद्राधीक्षक रीना कुमारी ने बताया कि 12 व्यस्क नव साक्षर परीक्षा में सम्मिलित हुए। डीएसइ ने कहा कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालीय शिक्षण संस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.