आगरा, अप्रैल 12 -- शौर्य स्केट्स अकादमी के खिलाड़ी आकर्ष दास ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए नोएडा में आयोजित तृतीय ग्रेनो रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीत आगरा का नाम रोशन किया है। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई प्रतियोगिता में आकर्ष ने अपनी कैटेगरी में रोड रेस और रिंग रेस दोनों इवेंट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीते। 5 वर्ष की उम्र में आकर्ष की यह उपलब्धि उनके अनुशासन, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है। आकर्ष की उपलब्धि पर कोच शौर्य गुप्ता सहित अकादमी के खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...