आकर्षण का केंद्र बन रहा उतरौला में ड्रीम वर्ल्ड फन पार्क
बलरामपुर, मार्च 24 -- उतरौला, संवाददाता। क्षेत्र में इन दिनों मनोरंजन और उत्साह का अनोखा माहौल देखने को मिल रहा है। 'ड्रीम वर्ल्ड फन पार्क' लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित पहुंचकर आनंद ले रहे हैं। फन पार्क में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले लगाए गए हैं। इनमें हवाई झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन, कोलंबस, मिकी माउस, बेबी ट्रेन सहित कई रोमांचक राइड्स शामिल हैं। खासकर बच्चों के लिए विशेष झूलों की व्यवस्था की गई है, जिससे उनका उत्साह देखते ही बनता है। मेले का सबसे बड़ा आकर्षण जलपरी शो और फिश टनल है, जहां लोग समुद्री दुनिया के अद्भुत नजारे का अनुभव कर रहे हैं। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजा यह फन पार्क शाम होते ही और भी जगमगा उठता है, जिससे पूरा मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.