मधुबनी, सितम्बर 11 -- रहिका,निज संवाददाता। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय एवं हस्तकला अकादमी, नई दिल्ली में मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ, मधुबनी द्वारा आयोजित 'मिथिला की लोक परंपरा' प्रदर्शनी विदेशी मेहमानों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 20 देशों के 50 से अधिक प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर मिथिला चित्रकला और बिहार की लोक-संस्कृति को जाना। प्रदर्शनी देखने वालों में बोलिविया, ब्राजील, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, क्यूबा, मिस्र, युगांडा, बेलारूस, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, यूएई, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, थाईलैंड, चीन, मलेशिया, वियतनाम और इंडोनेशिया के प्रतिनिधि शामिल थे। मिथिला चित्रकला की बारीक रेखाओं, सूक्ष्म अलंकरण, चटख रंगों और प्राकृतिक रंगों से बनी कलाकृतियों ने प्रतिनिधियों को विशेष रूप से प्र...