गिरडीह, फरवरी 13 -- आकर्षक शिव बारात निकालने का निर्णय देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के लकड़गढ़ा महादेव मंदिर चतरो (घासीडीह) के प्रांगण में शुक्रवार मंदिर कमेटी के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर भगवान शिव बारात की झांकी एवं भोलेनाथ व माता पार्वती के विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने बारात कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ सहित अन्य देवी, देवता व भूत बैताल के रूप बनाकर आकर्षक झांकी निकालने का निर्णय लिया। मौके पर बच्चु नारायण सिंह, संजय साव, अरुण राणा, उमेश राणा, जागेश्वर ठाकुर, बच्चुनारायण राय, सचिन गुप्ता, संजय स्वर्णकार, गणेश साव, विजय साव, मिथिलेश सिंह, इंद्रदेव सिंह, बाल्की सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.