भागलपुर, जुलाई 18 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। आकर्षक लोन का झांसा देकर साइबर फ्रॉड की घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर साइबर पुलिस ने लोगों को जागरूक किया है। व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आम लोगों को सतर्क करते हुए बताया गया है कि वे लोन किसी आधिकारिक संस्थान से ही लें। साइबर अपराधी लोन देने के नाम पर कॉल कर बैंक खाते से संबंधित जानकारी साझा करने का दबाव बना सकते हैं, इससे बचना जरूरी है। यह भी कहा गया है कि ठग लोन के नाम पर प्रोसेसिंग फीस और जीएसटी चार्ज की पहले ही मांग कर सकते हैं। फर्जी लिंक भेजकर उसपर क्लिक करने को बोल सकते हैं। यह भी पढ़ें- भागलपुर : आकर्षक लोन के झांसे में आकर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है। जिन बिंदुओं पर ध्यान देने को कहा गया है, उनमें किसी अंजान नंबर से आने वाले कॉल को अनदेखा...