आकर्षक पेंटिंग बनाकर मां के प्रेम को दर्शाया
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में स्थित मदर मैरी एंड जीसस कॉन्वेंट स्कूल में रविवार को मदर्स डे एवं नो बैग डे पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य, कार्ड मेकिंग, भाषण व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम से धमाल मचाया। कार्यक्रम में बच्चों ने मां के प्रति प्रेम, सम्मान की प्रस्तुतियों से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। बच्चों ने मां के प्रेम, सम्मान की आकर्षक पेंटिंग भी बनाई। बच्चों की शानदार प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, प्रिंसिपल शबाना खान, कृष्ण मुरारी तिवारी, गुंजन शुक्ला, मनीषा, अर्चना, तबस्सुम शेख आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नंद किशोर बाल विद्यालय में मदर्स डे मनाया यह भी पढ़ें- नंदा कॉवेंट स्कूल में मनाया मातृ दिवस यह भी पढ़ें- नंदी वाणी पब्लिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.