गंगापार, जुलाई 2 -- शैक्षणिक सत्र के द्वितीय चरण स्कूल चलो अभियान रैली कार्यक्रम के अंतर्गत अंग्रेजी माध्यम पूर्व माध्यमिक विद्यालय मांडाखास से स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ किया गया । रैली को प्रधानाध्यापक होरी लाल चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चे रैली को लेकर उत्साहित रहे और विद्यालय से मांडा खास काली मां चौराहे व बाजार का भ्रमण करते हुए नवीन नामांकन हेतु प्रेरित किया गया बच्चे हाथों में तक्तियां बैनर ,पोस्टर आदि लेकर आओ मिलकर प्रण लें हम, हर बच्चे को स्कूल भेजेंगे हम। हर बच्चा स्कूल जाए, तभी प्रदेश आगे बढ़ पाए। पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया। बेटी पढेगी, देश बढ़ेगा। यह भी पढ़ें- Chandauli News: शिक्षकों संग बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान रैली हर बेटी की यही पुकार, मुझे भी दो शिक्षा का अधिकार आदि नारों के साथ बच्चों...