नोएडा, जनवरी 19 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफएल के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की बोली बुधवार से लगनी शुरू होगी। बोली में वही वाहन मालिक हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने पंजीकरण कराया है। बोली की प्रक्रिया खत्म होने के बाद नीलामी के नतीजे जारी होंगे। इसके बाद बचे आकर्षक और अति आकर्षक नंबर पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर वाहन मालिक बुक कर सकेंगे। वहीं, सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी वाहन मालिक बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.