आकर्षक नंबरों की नीलामी के लिए पंजीकरण शुरू
नोएडा, जुलाई 28 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16एफवी के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी के नतीजे जारी होने के बाद मंगलवार से फिर से बोली के लिए पंजीकरण शुरू हो गए। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर बोली में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया शुक्रवार तक चलेगी। इसके बाद अगले तीन दिन तक नंबरों की बोली लगेगी। तीसरे दिन शाम छह बजे परिवहन विभाग की वेबसाइट पर नीलामी के नतीजे जारी होंगे। इसके बाद भी जितने नंबर बचेंगे, उन्हें पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर वाहन मालिक बुक कर सकेंगे। सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबरों को वाहन मालिक बुक कर सकते हैं। दोपहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के पसंदीदा नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.