नोएडा, अगस्त 1 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफवी के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी के नतीजे तीन अगस्त को www.parivahan.gov.in पर जारी होंगे। इसके बाद जितने नंबर बचेंगे, उन्हें पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर वाहन मालिक बुक कर सकेंगे। इसमें नंबरों के लिए निर्धारित आधार मूल्य ही जमा करना होगा। वहीं, सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी वाहन मालिक बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...