गिरडीह, मार्च 28 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर आकर्षक झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। जय श्री राम के नारा से बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र की धरा गूंज रही थी। वहीं डंका ढोल नगाड़े की आवाज से वातावरण भक्तिमय बना था। कई जगहों से बाजे गाजे के साथ जुलूस निकाली गई। चौक चौराहे पर अखाड़े में लाठियां भांजी गई और अखाड़ा समिति द्वारा लाठी खेल के साथ करतब दिखाए। जबकि पंचायत मानजोरी के हाड़ोडीह अखाड़ा समिति द्वारा राम,जानकी, लक्ष्मण, हनुमान के साथ आकर्षक झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली और एन एच मुख्य रास्ते होकर बेंगाबाद मंदिर के सामने आयोजित अखाड़ा में शामिल हुआ । वहीं मधवाडीह पंचायत के बरियारपुर गांव में रामनवमी जुलूस के मौके पर मुखिया मो. सिद्दीक अंसारी ने लाठी खेला और आपसी भाईचारे का पैगाम दिया। इस अवसर पर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.