गंगापार, अप्रैल 5 -- नगर पंचायत फूलपुर में रविवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर शोभायात्रा का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा की शुरुआत शाम करीब पांच बजे लोचनगंज चौराहा फूलपुर से हुई, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान हनुमान की सजी-धजी आकर्षक झांकी मुख्य केंद्र रही, जिसे देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथ में भगवा झंडे और पट के साथ डीजे की धुन पर भक्ति गानों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे रास्ते 'जय श्रीराम'और 'जय हनुमान' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा लोचनगंज से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः निर्धारित स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह हनुमान भक्तों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.